3 कारण जिसकी वजह से अभिषेक शर्मा अभी से भारत के सबसे बड़े टी20 बल्लेबाज बन चुके हैं

3 कारण जिसकी वजह से अभिषेक शर्मा अभी से भारत के सबसे बड़े टी20 बल्लेबाज बन चुके हैं

निडर अंदाज और तेज रन बनाकर पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल देते हैं अभिषेक

Abhishek Sharma (Image credit Twitter - X)
Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट ने कई बड़े सितारे दिए हैं, लेकिन मौजूदा दौर में अभिषेक शर्मा ने जिस तरह का खेल दिखाया है, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बहुत कम समय में उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक उभरते खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारत के सबसे खतरनाक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपनी काबिलियत को और पुख्ता किया।। खैर, आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में जिसकी वजह से अभिषेक अभी से भारत के बेस्ट टी20 बल्लेबाज बन चुके हैं:

1. पहला कारण – शुरुआत से ही आक्रामक खेल

अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी खासियत उनका निडर और आक्रामक अंदाज है। वह पारी की पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर देते हैं। पावरप्ले ओवरों में तेजी से रन बनाकर वह टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण विरोधी टीम के गेंदबाज अक्सर अपनी लाइन-लेंथ खो बैठते हैं, जिससे भारत को बड़े स्कोर बनाने में आसानी होती है।

2. दूसरी कारण – रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने बहुत कम मैचों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज अर्धशतक और बड़ी पारियां खेली हैं। खास बात यह है कि उनकी पारियां सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि टीम को जीत की ओर ले जाती हैं। जब भी भारत को तेज रन चाहिए होते हैं, अभिषेक अक्सर उस जिम्मेदारी पर खरे उतरते हैं। 14 गेंदों में अर्धशतक लगाकर, वह भारत की ओर से टी20आई क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

3. तीसरा कारण – दबाव में भी आत्मविश्वास

युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबाव संभालना आसान नहीं होता, लेकिन अभिषेक शर्मा इस मामले में अलग नजर आते हैं। आलोचना हो या बड़ी उम्मीदें, वह अपने खेल पर भरोसा बनाए रखते हैं। खराब मैच के बाद भी वह अगली पारी में मजबूती से वापसी करते हैं, जो उन्हें खास बनाता है।

इन तीन वजहों से क्रिकेट जानकार और फैंस मानने लगे हैं कि अभिषेक शर्मा भारत के टी20 भविष्य का मजबूत स्तंभ हैं। उनका आत्मविश्वास, आक्रामक सोच और लगातार प्रदर्शन यह संकेत देता है कि आने वाले समय में वह भारतीय टी20 क्रिकेट में एक नई पहचान स्थापित कर सकते हैं। अगर अभिषेक शर्मा इसी लय में खेलते रहे, तो वह ना सिर्फ नए रिकॉर्ड बनाएंगे, बल्कि भारत के सबसे यादगार टी20 बल्लेबाजों में अपनी जगह भी पक्की कर सकते हैं।

close whatsapp