3 बड़े कारण जिसकी वजह से भारत को ICC World Cup 2023 के दौरान Axar Patel की कमी खलेगी
एशिया कप 2023 में शानदार लय में नजर आए थे अक्षर पटेल
अद्यतन - सितम्बर 29, 2023 4:34 अपराह्न
2. अक्षर के जानें से भारत के पास बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी

गौरतलब है कि भारतीय टीम में आगामी वर्ल्ड कप के लिए तीन बाएं हाथ के खिलाड़ी चुने गए थे, जिसमें अक्षर पटेल के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शामिल हैं।
तो वहीं अब अक्षर के ना होने से टीम इंडिया में सिर्फ रवींद्र जडेजा ही बचे हैं तो बल्लेबाजी के लिए बाएं हाथ का विकल्प होंगे, क्योंकि ईशान किशन की केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की मौजूदगी में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बनेगी।
साथ ही आपको बता दें कि जडेजा का साल 2022 में वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत देखें तो यह सिर्फ 28.12 का था और ईशान किशन भी एशिया कप में 82 रनों की पारी के अलावा प्रभाव छोड़ने में असफल रहे थे।