तो इन 3 मुख्य कारणों की वजह से Bazball भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में हो सकता है सफल
बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड ने 18 टेस्ट मैच में 13 में जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - जनवरी 24, 2024 4:27 अपराह्न
2- इंग्लैंड की बल्लेबाजी में भी है काफी गहराई

इंग्लैंड के साथ सबसे अच्छी चीज यह रही है कि उनकी बल्लेबाजी में हमेशा ही कह रही देखने को मिली है। यही नहीं टीम के निचले क्रम के खिलाड़ियों ने भी अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें के घर में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी टीम में थे जो टी20 क्रिकेट खेलते हैं लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी।
भारत में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और मेजबान के पास रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे धाकड़ स्पिनर है। हालांकि अगर इन सभी खिलाड़ियों को यहां स्पिन में मदद नहीं मिलती है तो इंग्लैंड उनके खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकता है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो