IPL 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों रचिन रवींद्र को आगामी सीजन में CSK की ओर से ओपनिंग करनी चाहिए
चेन्नई सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे चोटिल होने की वजह से 2024 सीजन के पहले हाफ में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
अद्यतन - Mar 4, 2024 3:01 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत जल्द होने वाली है। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे चोटिल होने की वजह से 2024 सीजन के पहले हाफ में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
डेवॉन कॉनवे का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी अच्छा रहा है। उनको चेन्नई सुपर किंग्स टीम में 2022 सीजन में शामिल किया गया था। डेवॉन कॉनवे ने 2022 सीजन में 7 मैच में 42 की औसत से 252 रन बनाए जबकि 2023 सीजन में इस शानदार बल्लेबाज ने 14 मैच में 51.69 के औसत से 672 रन बनाए।
हालांकि आगामी सीजन में डेवॉन कॉनवे का खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में रचिन रवींद्र को टीम में शामिल किया था। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण कि आखिर क्यों रचिन रवींद्र को ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 2024 सीजन में ओपनिंग करवाना चाहिए।
1- जबरदस्त फॉर्म में है रचिन रवींद्र

न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से रचिन रवींद्र ने सभी प्रारूपों को मिलाकर 10 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने एक दोहरा शतक, दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं।
सभी प्रारूपों में इस खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है। रचिन रवींद्र के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो स्पिनर्स को भी काफी अच्छी तरह से खेल लेते हैं और तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी युवा खिलाड़ी तगड़ा प्रहार कर सकता हैं। टी20 में रचिन रवींद्र का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा और चेन्नई सुपर किंग्स को इसका फायदा उठाना चाहिए।