तीन मुख्य कारण आखिर क्यों GT है IPL 2024 को जीतने की प्रबल दावेदार - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों GT है IPL 2024 को जीतने की प्रबल दावेदार

गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी की बात की जाए तो इस सीजन उनकी कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे।

2- मोहम्मद शमी के बावजूद गुजरात के पास क्वालिटी गेंदबाजी विकल्प हैं

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter/IPL)
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter/IPL)

मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल चोटिल होने की वजह से मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो चुके हैं। वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की पर्पल कैप को जीतने वाले खिलाड़ी थे।

हालांकि गुजरात टीम के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास कई बेहतरीन गेंदबाज हैं। मोहित शर्मा और उमेश यादव के पास काफी अनुभव है जबकि कार्तिक त्यागी, जोशुआ लिटिल और स्पेंसर जॉनसन आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में टीम के पास नूर अहमद और राशिद खान है जबकि जयंत यादव और आर साई किशोर भी आगामी सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए नजर जा सकते है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp