3 बड़े कारण जिसकी वजह से Rohit Sharma को T20 World Cup के लिए कप्तान नहीं बनाना चाहिए था
2 जून से शुरू हो रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024
अद्यतन - Feb 16, 2024 1:54 pm

यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से शुरू हो रहे आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का कमान रोहित शर्मा संभालने वाले हैं। बता दें कि इस बात की जानकारी हाल में ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी थी।
दूसरी ओर, इससे पहले संभावना थी कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कमान संभालेंगे, लेकिन इंजरी के कारण टीम इंडिया से पांड्या इस समय बाहर चल रहे है। इस वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट को रोहित शर्मा को आगामी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में टीम इंडिया का कप्तान बनाना पड़ा है।
हालांकि, पिछले टी20 वर्ल्ड कप और आगामी टी20 वर्ल्ड कप के बीच रोहित शर्मा ने सिर्फ तीन टी20 इंटरनेशल मैच ही खेले हैं। हालांकि, पांड्या को फिटनेस की समस्या की वजह से मैनेजमेंट को रोहित की और वापिस लौटना पड़ा है। आइए जानते हैं ऐसे 3 कारणों के बारे में जिसकी वजह से टी20 वर्ल्ड कप में रोहित को कप्तान बनाना एक गलत फैसला है।
1. अपने पुराने फैसले की ओर वापिस जाना

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हुई हार के बाद, रोहित शर्मा को टी20 फाॅर्मेट की कप्तानी से हटा दिया गया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या ज्यादातर टी20 सीरीज में टीम इंडिया को लीड करते हुए नजर आए।
हालांकि, वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक को लगी इंजरी के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को एक बार फिर से रोहित शर्मा की ओर वापिस लौटना पड़ा है। तो वहीं रोहित के कप्तानी के आंकड़े टी20 फाॅर्मेट में संतोषजनक है, लेकिन जिस मैनेजमेंट ने रोहित से कप्तानी छीन ली थी, अब वहीं उन्हें यह वापिस सौंप रही है।