तीन मुख्य कारण जिसकी वजह से जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल वनडे में भारत को देना चाहिए आराम
दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - सितम्बर 26, 2023 4:31 अपराह्न

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के पहले दो वनडे मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दोनों मैचों को अपने नाम किया। शुरुआती दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जिसकी वजह से उन्हें जीत मिली।
अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम तीसरे वनडे को भी अपने नाम करना चाहेगी और ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप करना चाहेगी।
बता दें, वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और भारतीय टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। वनडे सीरीज की बात की जाए तो फाइनल मैच में भारतीय टीम कई खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। इनमें से एक जसप्रीत बुमराह भी हो सकते हैं।
3- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने कई उपलब्धियों को अपने नाम किया

जसप्रीत बुमराह ने चोट से ठीक होने के बाद आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में बेहतरीन वापसी की। इस समय वो काफी अच्छे लग रहे हैं और फिट भी।
जसप्रीत बुमराह की लय और गति भी काफी अच्छी है। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का दिल जीता था।
हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट अब उनको लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेगी। वो खुद यही चाहेंगे कि वर्ल्ड कप 2023 के पूरे टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह फिट रहे और भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम करें। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें तीसरे वनडे मैच में आराम दे सकती है।