जाने तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों इंग्लैंड टेस्ट में अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को भारतीय प्लेइंग XI में किया जाना चाहिए शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों इंग्लैंड टेस्ट में अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को भारतीय प्लेइंग XI में किया जाना चाहिए शामिल

इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter)

25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। तमाम लोग इस टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड दोनों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और इन दोनों ही टीमों ने जबर्दस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। भारतीय टीम में अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। कुलदीप यादव के अलावा रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को भी स्पिनर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। हालांकि अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि कौन-कौन से स्पिनर पहले टेस्ट मैच में भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किए जाएंगे।

कई लोगों का मानना है कि कुलदीप यादव को टीम में तीसरे स्पिनर के रूप में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। वहीं बल्लेबाजी को भी ध्यान में रखते हुए कई लोग कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में खेलते हुए देखना चाहते हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन मुख्य कारण कि आखिर क्यों कुलदीप यादव को अक्षर पटेल की जगह तीसरे स्पिनर के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिए।

3- टेस्ट क्रिकेट का कुलदीप यादव के पास है ज्यादा अनुभव

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav. (Photo Source: BCCI)

भारत को अपने ही घर में टेस्ट सीरीज खेलनी है और यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। अक्षर पटेल से ज्यादा कुलदीप यादव यहां भारतीय टीम के लिए असरदार साबित हो सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाड़ी पिछले काफी समय से आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं और अगर स्पिनर्स को यहां अच्छी मदद मिलती है तो कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp