IPL 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों MI को अब हराना किसी भी टीम के लिए है नामुमकिन

मुंबई इंडियंस ने पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराया और फिर 11 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी मात दी।

Advertisement

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस ने अपने पहले तीन मैच में हार का सामना किया था। हालांकि मुंबई टीम ने जबरदस्त वापसी की और अपने पिछले दोनों मैच वानखेड़े में जीते। उन्होंने पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराया और फिर 11 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी मात दी।

Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस की ओर से आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 52 रन बनाए जबकि इशान किशन ने 202.9 के स्ट्राइक रेट से 69 रनों की तूफानी पारी खेली।

इन दोनों खिलाड़ियों की पारी की वजह से मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को सात विकेट से हराया। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों मुंबई इंडियंस को अब इस सीजन में हराना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।

1- MI को अपनी टीम कांबिनेशन के बारे में अच्छी तरह से पता चल चुका है

Suryakumar Yadav

शुरुआती तीन मैच में मुंबई इंडियंस को इसलिए हार का सामना करना पड़ा था क्योंकि ऐसे कई खिलाड़ी थे जो फॉर्म में नहीं थे लेकिन उसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल करना पड़ा था। यही नहीं सूर्यकुमार यादव भी शुरुआत में भाग नहीं ले पाए थे और इसकी वजह से फ्रेंचाइजी को नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस को मौका देना पड़ा।

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में युवा तेज गेंदबाज Kwena Maphaka को दो मैच में प्लेइंग XI में शामिल किया गया था लेकिन वो अपनी इच्छा छोड़ने में नाकाम रहे। हालांकि पिछले दो मैच में मुंबई टीम ने मोहम्मद नबी और Romario Sheperd को प्लेइंग XI में शामिल किया और इन दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

मुंबई के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनका गेंदबाजी डिपार्टमेंट भी काफी मजबूत हो गया है और बल्लेबाज भी काफी अच्छे फॉर्म में है। आने वाले मुकाबलों में भी टीम के सभी खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

Page 1 / 3
Next

Advertisement