IPL 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों आगामी सीजन को जीतने की MI है प्रबल दावेदार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों आगामी सीजन को जीतने की MI है प्रबल दावेदार

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी काफी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

इससे पहले काफी समय तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी और उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। मुंबई टीम आगामी सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही है। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आगे क्यों मुंबई इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को जीतने की प्रबल दावेदार है।

1- मुंबई इंडियंस के कप्तान को पता है कैसे मैच जीते जाते हैं

Hardik Pandya. (Image Source: MI)
Hardik Pandya. (Image Source: MI)

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।

हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था जबकि 2023 सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हार्दिक पांड्या के पास कप्तानी का काफी अनुभव है और आगामी सीजन में वो अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp