3 कारण जिसकी वजह से धोनी को आईपीएल का एक और सीजन खेलना चाहिए  - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 कारण जिसकी वजह से धोनी को आईपीएल का एक और सीजन खेलना चाहिए 

धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल खिताब जितवाया है।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 अब खत्म हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड पांचवी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब के मामले में अब रोहित शर्मा के बराबर खड़े हैं।

तो वहीं आईपीएल के इस सीजन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी कि यह सीजन उनका आखिरी सीजन साबित हो सकता है। दूसरी ओर आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद दिए बयान में धोनी ने अभी तक कुछ साफ नहीं किया है।

धोनी ने कहा है कि अगर उनकी बाॅडी उनका साथ देती है तो वह आईपीएल के अगले सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जिसके लिए उनके पास 8 से 9 महीने का समय है। तो वहीं इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसे बड़े कारणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी वजह से धोनी को आईपीएल 2024 में खेलना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं-

1. धोनी की कप्तानी जैसा कोई नहीं

चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस वक्त अगर उनकी कोई सबसे कीमती चीज है तो वो है महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में सीएसके मैनेजमेंट ने बीच सीजन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी।

लेकिन जडेजा से ये जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई गई व उनके प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली थी। तो वहीं फिल्हाल धोनी जैसी कप्तानी करने वाला इस समय सीएसके टीम में कोई नहीं है। इसलिए उन्हें आईपीएल का एक और सीजन खेलना चाहिए।

2. एक सीजन में धोनी एक लीडर तैयार करने में कर सकते हैं मदद

जैसा कि हमने आपको बताया कि 41 साल के धोनी की कप्तानी का कोई भी सानी नहीं हैं। ऐसे में अगर धोनी आईपीएल 2024 में नहीं खेलते हैं तो सीएसके मैनेजमेंट के पास कप्तानी किसे सौंपनी है उसको लेकर काफी दबाव आ जाएगा।

हालांकि, इस समय सीएसके मैनेजमेंट के पास ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे और बेन स्टोक्स के रूप में विकल्प मौजूद है, लेकिन इन्हें पूरी तरह से ग्रूम करने में धोनी को एक साल और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहना होगा।

3. धोनी अपनी टीम पर बोझ नहीं हैं वह अपना काम कुशलता से करते हैं

आईपीएल 2023 के दौरान हमने कई टीमों के खिलाड़ियों को देखा जो अपनी टीमों पर एक दबाव डालते थे। तो वहीं धोनी के टीम में रहने से सभी खिलाड़ी दबाव मुक्त हो जाते हैं जिसकी वजह से अन्य खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं।

ऐसे में अगर धोनी आईपीएल का अगला सीजन नहीं खेलते हैं तो वह ना सिर्फ खिलाड़ियों पर बल्कि सीएसके मैनेजमेंट पर भी दबाव डाले देंगे। इस हिसाब से धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp