WPL 2023: हो गया साफ! इन 3 कारणों के चलते मुंबई इंडियंस ही जीतेगी पहला सीजन का खिताब
महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स पर 143 रन से जीत दर्ज की थी।
अद्यतन - मार्च 6, 2023 5:00 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से जीत दर्ज कर शानदार शुरूआत की थी। मुंबई इंडियंस ने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स 64 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस शानदार नजर आ रही है। अधिक चांस है कि महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन मुंबई इंडियंस जीत सकती है। इस ऑर्टिकल के जरिए हम आपको वह 3 कारण बताने वाले हैं। जिसके चलते मुंबई इंडियंस पहला सीजन जीत सकती है।
1. हरमनप्रीत की कप्तानी

एक कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम है। हरमनप्रीत कौर पहली खिलाड़ी है जिन्होंने 150 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेले हैं। 151 T20I मुकाबले में हरमनप्रीत ने 28 के औसत से 3058 रन बनाए हैं। कप्तान के रूप में हरमनप्रीत ने साल 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया को सिल्वर मेडल जीतवाया था।
इसी के साथ महिला टी-20 चैलेंज में सुपरनोवा की कप्तानी करते हुए हरमनप्रीत ने तीन ट्रॉफियां अपने नाम की है। महिला प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदो में 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 207 रनों के स्कोर पर पहुंचाया था। इन कारणों की वजह से हरमनप्रीत कौर की टीम महिला प्रीमियर लीग का पहला सत्र जीत सकती है।