तीन मुख्य कारण आखिर क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में संन्यास लेना का फैसला सही है
विराट कोहली टी20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है।
अद्यतन - जुलाई 1, 2024 4:07 अपराह्न
3- युवा खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के लिए है पूरी तरह से तैयार

विराट कोहली भले ही 35 साल के हैं लेकिन उनकी फिटनेस अभी भी उच्च स्तर की है। फिटनेस के मामले में कोई भी के क्रिकेटर उनसे बेहतर नहीं है। रोहित शर्मा की उम्र 37 साल की है और वो भी बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
ऐसे में अब भारतीय खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भविष्य में भारतीय टीम की ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इन दोनों के अलावा टीम के पास ऋतुराज गायकवाड भी है और अभिषेक शर्मा भी जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ने में सक्षम है।
इन सभी खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ी है और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
Previous
Page 3 / 3
cricket newscricket news in hindiटी-20 वर्ल्डकपटीम इंडियाताजा क्रिकेट खबरभारतभारतीय क्रिकेट टीमरोहित शर्माविराट कोहली
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो