इन 3 कारणों की वजह से रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेंगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है
अद्यतन - सितम्बर 24, 2026 10:47 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहटी और 3 अक्टूबर को तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
इस वनडे सीरीज में करीब दो महीने के लंबे ब्रेक के बाद, पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक्शन में नजर आएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल को टीम की कमान दी गई है, जबकि केएल राहुल टीम के उपकप्तान होंगे।
खैर, आज इस खबर में हम आपको ऐसे 3 कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से हिटमैन रोहित इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। तो आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं:
1. वेस्टइंडीज का अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण
![]()
इस बार वेस्टइंडीज के भारत दौरे में जिन गेंदबाजों को जगह मिली है, उसमें अल्जारी जोसेफ को छोड़ दिया जाए, तो किसी ने भी रोहित और भारत के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। कैरेबियाई वनडे टीम में शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जस्टिन ग्रीव्स और विटेल लेविस जैसे कम अनुभवहीन गेंदबाज हैं। रोहित को इन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी और रन बनाने में भी कोई परेशानी नहीं होने वाली है।