3 कारण जिनकी वजह से SRH को IPL 2024 की नीलामी में Harry Brook को दोबारा खरीदना चाहिए
19 दिसंबर को हो रहा है आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन
अद्यतन - दिसम्बर 1, 2023 2:11 अपराह्न

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रिलीज कर दिया है। गौरतलब है कि आईपीएल के 17वें सीजन के लिए ऑक्शन अगले महीने 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है।
तो वहीं आपको बता दें कि इस ऑक्शन से पहले एक बार की आईपीएल चैंपियन हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को रिलीज कर दिया है। गौरतलब है कि ब्रूक को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।
हालांकि, आईपीएल के गत सीजन में वह सिर्फ एक ही शतकीय पारी खेलने के अलावा खासा कमाल नहीं कर पाए थे। लेकिन फिर भी 3 ऐसे बड़े कारण है जिसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर हैरी ब्रूक को आईपीएल 2024 की नीलामी में खरीद सकती है।
1. Harry Brook का अटैकिंग गेम प्ले

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हैरी ब्रूक ने कुछ तेज तर्रार पारी खेलकर गेम की दिशा तय करने की कोशिश की थी। हालांकि, यह 50 ओवर फाॅर्मेट था, लेकिन जब बात 20 ओवर टूर्नामेंट की हो तो हैरी ब्रूक का कोई भी सानी नहीं हैं।
खेल के सबसे छोटे प्रारूप में हैरी ब्रूक का गेम प्ले कमाल का है। हैरी ब्रूक के टी-20 क्रिकेट में शाॅट्स कमाल के हैं। तो वहीं ब्रूक को काफी समय से भारत में खेलने का अनुभव है, जो हैदराबाद के लिए आगामी आईपीएल सीजन में काम आ सकता है।