महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच यह रही तीन बड़ी समानता - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच यह रही तीन बड़ी समानता

जैसे क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी काफी प्रसिद्ध नाम है, वैसे ही जैवलिन थ्रो खेल में नीरज चोपड़ा काफी जाना-माना नाम है।

2- दोनों ही एथलीट काफी शांत स्वभाव के हैं

MS Dhoni (Pic Source-X)
MS Dhoni (Pic Source-X)

धोनी को कैप्टन कूल की उपाधि ऐसे ही नहीं दी गई है, वह मैदान पर हमेशा शांत नजर आए हैं। ऐसा बहुत ही कम बार देखने को मिला है कि धोनी क्रिकेट फील्ड पर किसी चीज को लेकर गुस्सा हुए हो। अपने शांत स्वभाव के वजह से ही उन्होंने कामयाबी की बुलंदी को छूआ है।

दूसरी तरफ, नीरज चोपड़ा को करियर के शुरुआती दिनों में ही काफी धैर्य के साथ जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेते हुए देखा गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी ऐसा देखा गया कि 6 में से चार बार उन्होंने फाउल किया था, लेकिन उसके बावजूद भारतीय एथलीट ने अपना आपा नहीं खोया और रजत पदक अपने नाम किया।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp