IPL 2022: वो तीन टीमें जो मुंबई इंडियंस को छठा खिताब जीतने से रोक सकती हैं
आईपीएल के इतिहास में रिकॉर्ड पांच बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है मुंबई इंडियंस।
अद्यतन - मार्च 16, 2022 11:56 पूर्वाह्न
2) दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स (DC) हाल के दिनों में आईपीएल क्रिकेट में एक मजबूत टीम के रूप में उभरी हैं। और, दिल्ली ने 2022 की आईपीएल मेगा ऑक्शन में अपने स्क्वॉड को और भी मजबूत किया, और उनकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख किसी भी समय पर बदल सकते हैं।
उनकी टीम में पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, मुस्तफिजुर रहमान, टिम सेफर्ट और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हैं जो अपने दिन पर किसी भी विपक्ष को परेशान कर सकते हैं। जब 2021 सीजन में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दोनों मौकों पर हराया था।
दरअसल, दोनों टीमों के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड भी कड़ा है। जहां MI ने दोनों टीमों के बीच 16 मैच जीते हैं, वहीं DC 14 बार विजेता बनकर उभरा है। निश्चित रूप से MI के लिए आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरना आसान नहीं होगा।