IPL 2022: ये हैं वो तीन टीमें, जो इशान किशन को खरीदने के लिए लगाएंगी पूरा जोर
इशान किशन पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले और अच्छा प्रदर्शन किया था।
अद्यतन - Feb 5, 2022 12:23 pm

इशान किशन ने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन वह पहले से ही आईपीएल में खुद को स्टार बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस का एक अभिन्न हिस्सा थे जो टूर्नामेंट में अन्य टीमों पर हावी रही है। बल्लेबाजी के दौरान उनका निडर और तेजतर्रार तरीका क्रिकेट विशेषज्ञों के साथ-साथ फैंस को भी काफी पसंद आता है।
बाएं हाथ का यह खिलाड़ी लीग में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वालों में से एक रहा है जिसके कारण उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने फरवरी 2021 में एक टी-20 में घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की। इशान किशन ने अपने पहले ही मैच में पहली पारी में अर्धशतक बनाकर बहुत प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उनके लगातार प्रदर्शन के परिणामस्वरूप उन्हें 2021 ICC टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया।
इशान ने 61 आईपीएल मैच खेले हैं और 28.47 की अच्छी औसत से 1452 रन बनाए हैं। वह अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 74 छक्के लगाए हैं और वह 2020 सीजन में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने आईपीएल में 136.34 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इशान के लिए मेगा ऑक्शन में बिडिंग वॉर छिड़ सकता है और वह करोड़ों में बिक सकते हैं।
3 टीमें जो आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में इशान किशन को चुन सकती हैं:
1) मुंबई इंडियंस

किशन मुंबई इंडियंस के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, और मुंबई निश्चित रूप से उन्हें अपने टीम के साथ जोड़ना चाहेगी। मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जो अपने कोर में सबसे अधिक निवेश करती है और इशान MI कोर के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक थे जिसने पिछले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी में कई मैच जीताऊ प्रदर्शन किया था।
इशान एक सच्चे एमआई स्टार रहे हैं और उन्होंने टीम के लिए वह सब कुछ किया जो वो उनसे चाहते थे। उन्होंने पारी की शुरुआत की, मध्य क्रम में बल्लेबाजी की और यहां तक कि कुछ मैचों में फिनिशर के रूप में भी खेले। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए सभी बल्लेबाजी पदों पर सफलता का स्वाद चखा है साथ ही में MI के लिए अकेले दम पर कुछ मैच जीते। जब उन्हें रिटेन नहीं किया गया तो यह थोड़ा हैरान करने वाला था।
स्ट्रोक प्लेयर के साथ-साथ वह एक भरोसेमंद विकेटकीपर भी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह फ्रेंचाइजी द्वारा अपनी सेवाओं के लिए पुरस्कार प्राप्त करने में सफल होंगे। उन्होंने 45 मैचों में MI के लिए खेलते हुए 1133 रन बनाए हैं। उनका 2021 में एक साधारण सीजन था लेकिन उससे पहले के साल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें बल्लेबाजी क्रम में फ्लोटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।