IPL 2022 : IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में विस्फोटक युवा बल्लेबाज शाहरुख खान पर बड़ा दांव लगाते हुए दिख सकती हैं, यह 3 दिग्गज फ्रेंचाइजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 : IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में विस्फोटक युवा बल्लेबाज शाहरुख खान पर बड़ा दांव लगाते हुए दिख सकती हैं, यह 3 दिग्गज फ्रेंचाइजी

शाहरुख खान इस बार मेगा ऑक्शन में 40 लाख रुपए के बेस प्राइस में शामिल हैं।

Shahrukh Khan of Lyca Kovai Kings plays a shot. (Photo by: Sandeep Shetty/Focus Sports/ TNPL)
Shahrukh Khan of Lyca Kovai Kings plays a shot. (Photo by: Sandeep Shetty/Focus Sports/ TNPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का शोर नीलामी की तारीख के साथ भारत में शुरू हो चुका है। IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगा। IPL के अभी तक के इतिहास में यह नीलामी सबसे बड़ी नीलामी होगी, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेगीं। वहीं 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी की नजरें युवा फिनिशर्स पर रहेगी।

ऐसे ही एक 26 वर्षीय भारतीय युवा बल्लेबाज हैं शाहरुख खान हैं, जिनको पंजाब किंग्स ने साल 2021 में 5.25 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। 2021 IPL में उन्होंने 11 मैचों में 134.25 के स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाये थे।

शाहरुख घरेलू क्रिकेट के लिए काफी प्रभावशाली बल्लेबाज माने जाते हैं। इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने IPL 2022 की नीलामी में उन्हें नजरअंदाज कर दिया है। IPL 2022 की मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने इस युवा बल्लेबाज पर भरोसा नहीं जताया है। इस सीजन में शाहरुख का बेस प्राइस 40 लाख रखा गया है। आइये जानते हैं वो कौन सी बड़ी टीमें हैं जो इस युवा बल्लेबाज पर भरोसा कर सकती हैं।

3 टीमें, जो दे सकती हैं शाहरुख को मौका  

1. चेन्नई सुपर किंग्स

Shahrukh Khan IPL 2021 Auction
Shahrukh Khan. (Photo By Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images)

4 बार IPL खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी में IPL दूसरी सबसे सफल टीम मानी जाती है। हालांकि फ्रेंचाइजी और फैंस इस बात से वाकिफ हैं कि कैप्टन कूल अब टीम के साथ ज्यादा समय तक नहीं रह पाएंगे। इसलिए अब फ्रेंचाइजी को ऐसे मिडिल आर्डर बल्लेबाज की तलाश है, जो मैच को खुद के दम पर फिनिश कर सके। फ्रेंचाइजी की तलाश में शाहरुख फिट बैठ सकते हैं। यही वजह है कि युवा बल्लेबाज शाहरुख अपनी होम टाउन फ्रेंचाइजी के साथ टीम में नजर आ सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp