मुंबई इंडियंस को छोड़ने के बाद IPL 2025 में इन 3 फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह
अगर मुंबई इंडियंस उन्हें आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर देता है तो जसप्रीत बुमराह को उस सीजन में किसी टीम की कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है।
अद्यतन - फरवरी 28, 2024 1:21 अपराह्न
2- गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यही नहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। हालांकि उन्हें फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। शुभमन गिल के पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कप्तानी का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है। यही नहीं मोहम्मद शमी भी इस सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
अगर मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 से पहले जसप्रीत बुमराह को रिलीज कर देते हैं तो गुजरात टाइटंस उन्हें अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगे और साथ ही उन्हें टीम की कप्तानी भी दे देंगे।