IPL 2025: तीन टॉप खिलाड़ी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आगामी मेगा ऑक्शन से पहले कर सकती है रिलीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: तीन टॉप खिलाड़ी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आगामी मेगा ऑक्शन से पहले कर सकती है रिलीज

आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

Sunrisers Hyderabad (Pic Source-X)
Sunrisers Hyderabad (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। भले ही आईपीएल 2024 सीजन की ट्रॉफी को सनराइजर्स हैदराबाद अपने नाम ना कर पाई हो, लेकिन 2025 सीजन को टीम जरूर जीतना चाहेगी।

आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें 2025 सीजन पर होगी। आज हम आपको बताते हैं तीन टॉप के खिलाड़ी जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आगामी मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।

3- पैट कमिंस

Pat Cummins (Pic Source-X)
Pat Cummins (Pic Source-X)

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस को रिलीज करना बहुत ही मुश्किल फैसला हो सकता है, क्योंकि उन्हीं की कप्तानी में टीम ने 2018 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 विकेट झटके थे।

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए आने वाला समय काफी व्यस्त होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल 2025 में काफी व्यस्त होगा और पैट कमिंस का आईपीएल 2025 में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। पैट कमिंस ने अभी तक इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है कि वो आईपीएल के आगामी संस्करण में भाग लेंगे या नहीं।

अगर अनुभवी तेज गेंदबाज आईपीएल के आगामी सीजन में भाग नहीं लेते हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूरन उन्हें रिलीज करना पड़ेगा।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp