3 विदवत कावेरप्पा के गेंदबाज़ी के स्पेल जिसको देख आप भी करेंगे उनकी जमकर प्रशंसा - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 विदवत कावेरप्पा के गेंदबाज़ी के स्पेल जिसको देख आप भी करेंगे उनकी जमकर प्रशंसा

हाल ही में खत्म हुए दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने साउथ जोन की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से उनकी टीम ने वेस्ट जोन को करारी शिकस्त दी।

2- 5/11 जम्मू और कश्मीर के खिलाफ, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, 2022/23

Vidwath Kaverappa (Pic Source-Twitter)
Vidwath Kaverappa (Pic Source-Twitter)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 सीजन में विदवत कावेरप्पा ने महाराष्ट्र के खिलाफ 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे। उन्होंने अपने घरेलू टी-20 करियर की शुरुआत काफी अच्छी तरह से की।

कर्नाटक के उस सीजन के चौथे मुकाबले में विदवत कावेरप्पा ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने विरोधी टीम के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और सभी के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की।

विदवत कावेरप्पा की इस गेंदबाजी की वजह से कर्नाटका ने इस मैच को 34 रनों से अपने नाम किया और ग्रुप सी में टॉप में फिनिश किया।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp