3 विदवत कावेरप्पा के गेंदबाज़ी के स्पेल जिसको देख आप भी करेंगे उनकी जमकर प्रशंसा
हाल ही में खत्म हुए दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने साउथ जोन की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से उनकी टीम ने वेस्ट जोन को करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - जुलाई 17, 2023 6:07 अपराह्न
1- 4/40 पंजाब के खिलाफ, विजय हजारे ट्रॉफी, 2022/23

विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 सीजन में पंजाब के खिलाफ विदवत कावेरप्पा ने यह साबित कर दिया कि वो हर प्रारूप के खिलाड़ी हैं।
विदवत कावेरप्पा ने पंजाब के खिलाफ 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को मुकाबले की पहली गेंद पर ही अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने 3 विकेट और झटके।
विदवत कावेरप्पा की इस गेंदबाजी की वजह से पंजाब 50 ओवर में 235 रन ही बना पाया। जवाब में कर्नाटक में इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया और विदवत कावेरप्पा को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो