30 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - सितम्बर 30, 2026 5:06 अपराह्न

1. IND vs WI 2026, 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, आकिब नबी का हुआ डेब्यू; देखें प्लेइंग XI
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव किया है; नीतीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी अपना डेब्यू कर रहे हैं। और दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने चार बदलाव किए हैं। नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देखें।
टीमें:
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
2. WPL Auction 2027: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों में मचेगी होड़, हो सकती है पैसों की बारिश
विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन से पहले, फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेंशन लिस्ट फाइनल कर ली है, जिससे कई जाने-माने घरेलू स्टार खिलाड़ी ऑक्शन पूल में आ गए हैं। 28 अक्टूबर, 2026 को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होने वाले मिनी-ऑक्शन से पहले, टीमें अपनी कमियों को दूर करने और अपने भारतीय कोर को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
कई जाने-माने भारतीय खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है और वे ऑक्शन पूल में शामिल होंगे। टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण, डब्ल्यूपीएल 2027, 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। यहां तीन ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनमें बोली शुरू होने पर फ्रेंचाइजी की काफी दिलचस्पी हो सकती है। 1. जी. कामलिनी, 2. आशा शोभना, 3. सायका इशाक
3. IND vs WI 2nd ODI: बीच मैदान सुपरमैन बने नमन धीर, लपका हैरतअंगेज कैच, वायरल हुई वीडियो
ऑलराउंडर नमन धीर ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में जारी दूसरे वनडे मैच के दौरान एक लाजबाव कैच लपका है। धीर द्वारा पकड़े गए इस कैच की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आए।
बता दें कैरेबियाई पारी का 7वां ओवर भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा करने आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज के ओपनर केसी कार्टी ऑफ साइड की ओर एक तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन जैसे ही कार्टी ने यह शाॅट खेला है, वैसे ही हवा में रहते हुए ऑफ साइड में, फील्डिंग कर रहे नमन धीर ने आगे की और डाइव लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच लपका।
4. IND vs WI 2026: दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे हैं Nitish Kumar Reddy?
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी के ना खेलने को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने कोई खास वजह तो नहीं बताई, बस कहा कि मैनेजमेंट ने नीतीश की जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका दिया है, जो आज के मैच में डेब्यू कर रहे हैं।
गिल ने टाॅस के समय कहा ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हां, थोड़ी ज्यादा घास है और कभी-कभी यह थोड़ी असमान भी दिखती है। इसलिए मुझे लगता है कि शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे तेज गेंदबाज़ों के लिए एक अच्छा चैलेंज होगा। एक बदलाव है, नीतीश की जगह आकिब नबी डेब्यू कर रहे हैं।
5. ‘मलिंगा को खेलना सबसे बड़ी चुनौती था’ – T20 के सबसे मुश्किल गेंदबाज पर बोले ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल
टी20 इतिहास के सबसे खतरनाक हिटर्स में से एक माने जाने वाले क्रिस गेल ने दुनिया भर के बॉलर्स की धज्जियां उड़ाई हैं। फिर भी, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे तेज शतक और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड होने के बावजूद, खुद को “यूनिवर्स बॉस” कहने वाले गेल ने माना है कि एक बॉलर ने उन्हें हमेशा परेशान किया, श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा।
6. WPL 2027: इन 3 स्टार विदेशी खिलाड़ियों को टीमों ने दिखाया बाहर का रास्ता
विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन से पहले, फ्रेंचाइजी ने ऑफिशियल तौर पर अपनी प्लेयर रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी है, जिससे दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को कई बड़े सरप्राइज मिले।
हालांकि फ्रेंचाइजी अक्सर बजट की लिमिट और टीम कॉम्बिनेशन को संतुलित करने के लिए अपनी टीमों में बदलाव करती रहती हैं, लेकिन बेहतरीन इंटरनेशनल मैच-विनर खिलाड़ियों को छोड़ने के फैसले ने सबको हैरान कर दिया है। आइए, विमेंस प्रीमियर लीग 2027 नीलामी से पहले रिलीज किए गए 3 चौंकाने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं। 1. ग्रेस हैरिस (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 2. डैनी वायट-हॉज (गुजरात जायंट्स), 3. डिएंड्रा डॉटिन (यूपी वॉरियर्ज)
7. IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स चोटिल, दूसरे वनडे से हुए बाहर
वेस्टइंडीज के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है क्योंकि शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण गुवाहाटी में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए हैं। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर भी अभी संशय बना हुआ है।
8. ICC Cricket World Cup 2027: वर्ल्ड कप का फॉर्मेट आया सामने, टूर्नामेंट में 14 टीमें लेंगी हिस्सा
आईसीसी ने अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट पेश कर दिया है। इस टूर्नामेंट में 14 टीमें शामिल होंगी, लेकिन ग्रुप स्टेज में सिर्फ 12 टीमें ही पहुंचेंगी। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया तीनों मिलकर वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट करेंगे। यह टूर्नामेंट 3 राउंड्स में होगा, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच जाएंगे। राउंड 1 सुपर सीरीज़ के तौर पर खेला जाएगा जिसमें 14 क्वालीफाइड टीमों में से रैंकिंग के आधार पर सबसे निचली तीन टीमें (12वीं, 13वीं और 14वीं) राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। सिर्फ टॉप टीम अगले चरण में जाएगी। बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी।