31 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

31 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद; चौथे टी20 में भारत को 87 रनों से धोया

30 अक्टूबर, शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, संजू सैमसन और ईशान किशन जल्दी आउट हो गए थे, सैमसन 4 रन पर और किशन 0 रन पर। ये दोनों विकेट जैकब डफी ने लिए। पूरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी।

2. अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटों को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट शहर में खेला जाएगा। परविंदर अवाना की अध्यक्षता वाली जूनियर चयन समिति ने लक्ष्य रायचंदानी को टीम का कप्तान बनाया है, जबकि यशबर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।

3. Hong kong sixes 2026: पाकिस्तान के सामने भारत ने टेके घुटने, 3.5 ओवर में गंवाया मुकाबला

जारी हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट 2026 में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप सी मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 88 रन बना सकी। जवाब में पाकिस्तान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 3.5 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

4. NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शुरू की तैयारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों खिलाड़ी 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके अभ्यास का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

5. अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें 30 अक्टूबर, शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट के आंकड़े को छुआ। स्टार गेंदबाज अर्शदीप ने यह उपलब्धि अपने 103वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में हासिल की।

6. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह को क्यों मिलना चाहिए था मौका? जानें 3 बड़ी वजह

भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 15 नवंबर को बे ओवल में होगा। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सभी पांच मुकाबलों से आराम देने का फैसला किया है। इसके पीछे उनके वर्कलोड को संभालना मुख्य कारण बताया गया है।

हालांकि, वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए यह फैसला चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय टीम पहले से ही तेज गेंदबाजों की चोट और उपलब्धता से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रही है। ऐसे में बुमराह का टीम में होना काफी फायदेमंद साबित हो सकता था। आइए जानें उन 3 कारणों के बारे में जिनकी वजह से बुमराह को टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए था: 1. वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों के लिए जरूरी था खेलना, 2. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खेलने का मिलता अनुभव, 3. भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मिलती मजबूती

7. कीवी धरती पर खूब बोला है ‘किंग’ का बल्ला; जानिए न्यूजीलैंड में कैसा रहा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की धरती पर कोहली का इकलौता वनडे शतक 19 जनवरी 2014 को नेपियर में आया था, जब उन्होंने 111 गेंदों पर शानदार 123 रन बनाए थे। उसी 2014 के दौरे पर, उन्होंने हैमिल्टन में 65 गेंदों पर तेज 78 रन और ऑकलैंड में 70 गेंदों पर 62 रन बनाए थे। इस तरह, यह द्विपक्षीय दौरा न्यूजीलैंड में उनके करियर का सबसे सफल दौर साबित हुआ था। कुल मिलाकर, मैदान चाहे जो भी हो, कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हमेशा दबदबा बनाए रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर के 36 वनडे मैचों में, उन्होंने 57.48 की औसत से 1,897 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

8. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को वनडे में मौका दो, युवराज सिंह का बड़ा बयान आया सामने

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने PTI से बातचीत में बताया कि ईमानदारी से कहूं तो मैं अभिषेक को वनडे में देखना पसंद करूंगा, और मैंने यह पहले भी कहा है कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी जल्दी ही वनडे टीम में जगह बनाएंगे।

close whatsapp