ये हैं वो 4 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने यो-यो टेस्ट में विराट कोहली को भी दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये हैं वो 4 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने यो-यो टेस्ट में विराट कोहली को भी दी करारी शिकस्त

विराट कोहली का यो-यो स्कोर 19 है।

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

आज के समय में सभी खिलाड़ियों का फिट रहना बेहद जरूरी है। क्रिकेटर्स की बात की जाए तो वो अपनी फिटनेस को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और क्रिकेट मैदान और जिम में जमकर पसीना बहाते हैं।

भारतीय टीम की बात की जाए, तो अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए कई चीजों का त्याग भी कर दिया है। जो चीजें उन्हें खाना पसंद है उसे भी उन्होंने पूरी तरह से बंद कर दिया।

बता दें, विराट कोहली का यो-यो टेस्ट स्कोर 19 है। हालांकि, कुछ ऐसी भी खिलाड़ी है जिन्होंने यो-यो टेस्ट में विराट कोहली को भी हराया है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनका यो-यो टेस्ट का स्कोर विराट कोहली से भी बेहतर है।

4- मनीष पांडे- 19.2

Manish Pandey
Manish Pandey. (Photo Source: Twitter)

मनीष पांडे का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिला-जुला रहा है। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी बेहतरीन खेल दिखाया है। चाहे घरेलू क्रिकेट हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मनीष पांडे ने क्रिकेट फील्ड पर कई अविश्वसनीय कैच पकड़े हैं और इसके पीछे का राज उनका फिटनेस है।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका यो-यो टेस्ट स्कोर 19.2 है। यह स्कोर विराट कोहली से काफी बेहतर है। घरेलू क्रिकेट में मनीष पांडे ने 51 के औसत से 6000 से ज्यादा फर्स्ट क्लास रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट-A में उन्होंने 45 से अधिक के औसत से 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

भारत के लिए मनीष पांडे ने 29 वनडे में 33 के औसत से 566 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। यही नहीं 39 टी20 में मनीष पांडे ने भारत की ओर से 709 रन बनाए हैं।

Page 1 / 4
Next

close whatsapp