5 गेंदबाज जिन्होंने IND vs PAK चैंपियंस ट्राॅफी मैचों में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में दो भारतीय दिग्गज शामिल
आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं
अद्यतन - Feb 21, 2025 8:50 pm

ICC Champions Trophy, 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी के 9वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के अभी तक कुल दो मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं, अब सभी क्रिकेट फैंस को 23 फरवरी, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज मैच का इंतजार है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
खैर, इस आर्टिकल में हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्राॅफी इतिहास के दौरान खेले गए मैचों के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप पांच गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Most wickets in Champions Trophy matches between India and Pakistan Match
5. इशांत शर्मा (Ishant Sharma)
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा चैंपियंस ट्राॅफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें नंबर पर मौजूद हैं। इशांत ने 2 चैंपियंस ट्राॅफी मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ कुल चार विकेट हासिल किए हैं।
4. शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर भारत-पाक चैंपियंस ट्राॅफी मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। अख्तर ने खेले गए 1 मैच में कुल 4 विकेट हासिल किए हैं।
3. आशीष नेहरा (Ashish Nehra)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा चैंपियंस ट्राॅफी में भारत-पाक मैचों के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। नेहरा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दो मैचों में कुल 5 विकेट हासिल किए हैं।
2. मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारत-पाक मैचों के दौरान चैंपियंस ट्राॅफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। आमिर ने खेले गए 3 मैचों में कुल 5 विकेट हासिल किए हैं।
1. नावेद उल हसन (Naved-ul-Hasan)
इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व मध्यम गति के तेज गेंदबाज नावेद उल हसन आते हैं, जिन्होंने भारत-पाक चैंपियंस ट्राॅफी मैचों के दौरान सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। हसन ने भारत के खिलाफ खेले गए 2 मैचों में कुल 6 विकेट हासिल किए हैं।