लसिथ मलिंगा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर टॉप 5 गेंदबाजी स्पेल के बारे में जाने यहां
लसिथ मलिंगा आज यानी 28 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अद्यतन - अगस्त 28, 2024 5:29 अपराह्न
4- 5/28: बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे

लसिथ मलिंगा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से श्रीलंका ने इस मैच को 78 रनों से अपने नाम किया था।
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 286 रन बनाए। टीम की ओर से उपुल थारंगा ने 111 रनों की पारी खेली थी, जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 55 रनों का योगदान दिया। कुमार संगकारा ने 49 रन बनाए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया 208 रन पर ऑलआउट हो गया। मलिंगा ने इस मैच में शेन वॉटसन, माइकल क्लार्क, माइकल हसी, Xavier Doherty और Doug Bollinger को आउट किया। इस पांच मैच की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से अपने नाम किया था।
cricket newscricket news in hindiताजा क्रिकेट खबरलसिथ मलिंगाश्रीलंकाश्रीलंका क्रिकेटश्रीलंका क्रिकेट टीम
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो