5 क्रिकेटर्स जिनको Dogs से है काफी प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 क्रिकेटर्स जिनको Dogs से है काफी प्यार

आज हम आपको ऐसे ही पांच भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें Dog से काफी प्यार है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जिनको कई पालतू जानवरों से काफी प्यार होता है। ऐसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी है जिनके घर में Dogs काफी अच्छी तरह से पलते हैं।

भारत के कई राजनेता और क्रिकेटर्स भी हैं जो हर एक दिन अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें अपने Pet Dogs के साथ साझा करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें Dogs से काफी प्यार है।

5- हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

हार्दिक पांड्या को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में गिना जाता है। ऐसे कई मुकाबले हैं जो उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत को जिताए हैं। तमाम लोगों का यह भी मानना है कि आगामी सालों में हार्दिक पांड्या को भारतीय क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर्स प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए।

हार्दिक पांड्या को अपनी पर्सनल जिंदगी में कुत्तों से काफी प्यार है। उनके पास दो Lhasa apso Dogs भी हैं जिनका नाम एस्टन और बेंटले है। कोविड-19 लॉकडाउन के समय इस भारतीय ऑलराउंडर को अपने पालतू Dogs के साथ काफी समय बिताते हुए देखा गया था।

अक्टूबर 2018 में हार्दिक पांड्या ने अपना जन्मदिन काफी अच्छी तरह से मनाया था। उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपने आप को बहुत अच्छी भेंट दी और वो बेंटले को अपने घर लाए। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने Dogs के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp