IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं असली मैच विनर
सीएसके के लिए यह सीजन काफी अहम रहने वाला है, पिछले साल की निराशा के बाद टीम एक नई शुरुआत करना चाहेगी
अद्यतन - मार्च 21, 2026 6:24 अपराह्न
3. शिवम दूबे
![]()
शिवम दूबे पिछले कुछ सालों से सीएसके के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत है स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी। जब भी टीम दबाव में होती है, दूबे तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने 2023 में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर बड़े मैचों में। दूबे का रोल इस सीजन भी बेहद महत्वपूर्ण होगा। अगर वह मिडिल ऑर्डर में टिककर खेलते हुए बड़े शॉट्स लगाते हैं, तो सीएसके को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं।