सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता सिर्फ इन 5 बल्लेबाजों में - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता सिर्फ इन 5 बल्लेबाजों में

टेस्ट प्रारूप की बात की जाए तो तेंदुलकर ने 200 मुकाबलों में 53.78 के औसत से 15,921 रन जड़े हैं जिसमें 51 शतक मौजूद है।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar. (Photo by Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं। उनके जैसा बल्लेबाज शायद ही इस कोई दुनिया में कोई और हो। अपने 24 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में काफी मजबूत टीम के खिलाफ बड़ी आसानी से रन बनाए हैं।

उनकी अपनी एक अलग ही पहचान है। सभी प्रारूपों को मिलाकर उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 100 शतक जड़े हैं, जिनमें से 51 टेस्ट प्रारूप में और 49 वनडे प्रारूप में आए हैं। टेस्ट प्रारूप की बात की जाए तो तेंदुलकर ने 200 मुकाबलों में 53.78 के औसत से 15,921 रन जड़े हैं जिसमें 51 शतक मौजूद है।

यह रिकॉर्ड को तोड़ना काफी मुश्किल है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं वर्तमान के ऐसे पांच खिलाड़ी जो शायद इसे तोड़ ना पाए लेकिन इसके करीब आने की क्षमता रखते हैं।

5- मार्नस लाबुशेन (10)

Marnus Labuschagne. (Photo Source: Getty Images)
Marnus Labuschagne. (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का रिकॉर्ड टेस्ट प्रारूप में काफी कमाल का है। वो 2018 से ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। लाबुशेन ने अभी तक 30 मुकाबलों में 60.82 के औसत से 3041 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक भी मौजूद है।

लाबुशेन के लिए यह साल काफी अच्छा रहा। उन्होंने 9 मुकाबलों में 61.80 के शानदार औसत से 927 रन बनाए। इस समय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 28 वर्ष के हैं। भले ही वो तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ ना पाए लेकिन वो इसके करीब आने की काफी मेहनत करेंगे।

लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं। अगर वो अपने फॉर्म को ऐसे ही आगे भी जारी रखते हैं तो वो 40 से ज्यादा शतक टेस्ट में जड़ सकते हैं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp