5 कैच जिनको खिलाड़ी ना पकड़ पाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में रहे नाकाम - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 कैच जिनको खिलाड़ी ना पकड़ पाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में रहे नाकाम

चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर फील्डिंग सभी खिलाड़ियों को हर डिपार्टमेंट में अपना शत-प्रतिशत देना होता है।

2- हर्शल गिब्स ने छोड़ा स्टीव वॉ का महत्वपूर्ण कैच

Herschelle Gibbs
Herschelle Gibbs. (Photo Source: David Green)

1999 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टाई में समाप्त हुआ था। हालांकि सुपर 6 राउंड की अंक तालिका में ज्यादा अंक मिलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था।

सुपर 6 राउंड में ऑस्ट्रेलिया का रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर था। सभी को यह बात काफी अच्छी तरह से पता थी कि दक्षिण अफ्रीका फाइनल में सिर्फ एक ही तरीके से पहुंच सकता है और वो है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतकर। सुपर 6 में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 271 रन बनाएं। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने तीन विकेट 48 रन पर ही गंवा दिए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे स्टीव वॉ। मैच के 31वें ओवर में स्टीव वॉ ने मिड विकेट की ओर एक शॉट खेला जहां हर्शल गिब्स खड़े हुए थे। हालांकि हर्शल गिब्स इस कैच को पकड़ने में नाकाम रहे। स्टीव वॉ ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी टीम के लिए 120 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

यह भी पढ़े: ‘वर्ल्ड कप के बाद फोड़ना…’- पटाखों की आवाज सुनकर कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस से कर दी ऐसी गुजारिश

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp