विराट कोहली को लेकर दिए गए पांच बड़े बयान
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।
अद्यतन - दिसम्बर 7, 2023 2:12 अपराह्न
2- जुनैद खान ने विराट कोहली के साथ अपने भिड़ंत को लेकर किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने 2012-13 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया जो भारत में खेली गई थी। जुनैद खान ने विराट कोहली को तीनों ही मुकाबलों में काफी जल्दी आउट किया था। पहले मैच में जुनैद ने कोहली को बिना खाता खोले ही आउट कर दिया।
दूसरे मैच में भी जुनैद खान ने विराट कोहली का विकेट लिया। इसके बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने नादिर अली पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि, ‘हमने अंदर-19 वर्ल्ड कप साथ में खेला है। यह मेरी कमबैक सीरीज है। और साथ ही भारत में मैं पहली बार खेल रहा हूं। मैंने पहले वनडे मैंने विराट कोहली का विकेट लिया और उन्होंने मुझसे कहा कि अब ऐसा फिर से नहीं होगा। लेकिन मैंने दूसरा तीसरे दोनों मैच में उन्हें आउट किया।
तीसरे वनडे से पहले हम सब ब्रेकफास्ट टेबल में बैठे हुए थे जब मैंने कहा कि वीरू आज आपकी खैर नहीं है। यूनुस खान भी वहां थे। उन्होंने कहा कि हमने आउट कर देंगे और यूनुस भाई ने ही विराट का कैच पकड़ा था।’