BCCI ने इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को नहीं दिया केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन IPL में कमा रहे 7 करोड़ से ज्यादा की धनराशि
सबसे ज्यादा स्तर ग्रेड A+ का है जिसमें खिलाड़ी पूरे साल में 7 करोड़ रुपए कमा रहे हैं।
अद्यतन - मार्च 29, 2023 3:35 अपराह्न
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए वार्षिक खिलाड़ी रिटेनरशिप की सूची की घोषणा की। पिछले कुछ संस्करणों की तरह बोर्ड ने इस बार भी खिलाड़ियों को चार अलग-अलग सूचियों में बांटा। उन्हें बोर्ड ने इन सूची में उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रदर्शन को देखकर शामिल किया।
सबसे ज्यादा स्तर ग्रेड A+ का है जिसमें खिलाड़ी पूरे साल में 7 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को इसी ग्रेड A में शामिल किया गया है।
हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। हालांकि इसके बावजूद यह खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में 7 करोड़ से ज्यादा की धनराशि प्राप्त कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
5- दीपक चहर
स्टार भारतीय ऑलराउंडर दीपक चहर को पिछले साल ग्रेड C में शामिल किया गया था लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2022-23 संस्करण में उन्हें इस लिस्ट से हटा दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपक चोटिल होने की वजह से 2022 में ज्यादा मुकाबलों में नहीं खेल पाए।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में भी दीपक चहर चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर रहे थे। इसी वजह से उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी।
हालांकि आगामी IPL सत्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चहर को 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। यह बेहतरीन ऑलराउंडर IPL 2023 में जबरदस्त वापसी करने को तैयार है।