5 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स जिनका यो-यो टेस्ट का स्कोर विराट कोहली से भी बेहतर है - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स जिनका यो-यो टेस्ट का स्कोर विराट कोहली से भी बेहतर है

भारतीय टीम की बात की जाए तो अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिना जाता है।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

आज के समय में सभी खिलाड़ियों का फिट रहना बेहद जरूरी है। क्रिकेटर्स की बात की जाए तो वो अपनी फिटनेस को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और क्रिकेट मैदान और जिम में जमकर अभ्यास करते हैं।

भारतीय टीम की बात की जाए तो अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए कई चीजों का त्याग भी कर दिया है। जो चीजें उन्हें खाना पसंद है उसे भी उन्होंने पूरी तरह से बंद कर दिया।

बता दें, विराट कोहली का यो-यो टेस्ट स्कोर 19 है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनका यो-यो टेस्ट स्कोर विराट कोहली से भी बेहतर है।

5- जॉनी बेयरस्टो- 21.8

Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)
Jonny Bairstow (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का यो-यो टेस्ट स्कोर काफी अच्छा है। उनके यो-यो टेस्ट स्कोर की बात की जाए तो यह 21.8 है।

बता दें, जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड की ओर से अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई मुकाबलों में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इंग्लिश क्रिकेटर्स में उनका दूसरे नंबर पर सबसे अच्छा यो-यो टेस्ट स्कोर है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp