5 सबसे सफल कप्तान जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में की है धमाकेदार कप्तानी - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 सबसे सफल कप्तान जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में की है धमाकेदार कप्तानी

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 कप्तानों के बारे में जो टेस्ट फॉर्मेट में काफी सफल रहे हैं।

4- क्लाइव लॉयड- 48.64%

Clive Lloyd and Roger Harper
Clive Lloyd and Roger Harper. (Photo by Gerry Armes/Birmingham Mail/Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

क्लाइव लॉयड को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। वो सबसे सफल कप्तानों में से भी एक हैं। क्लाइव लॉयड ने 1974 से 1985 तक वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।

टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो वेस्टइंडीज ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उनकी कप्तानी में जबरदस्त मात दी थी। भारत के खिलाफ उन्होंने पहली बार वेस्टइंडीज की कप्तानी की। क्लाइव लॉयड ने उसके सीरीज में पांच मुकाबलों में 636 रन बनाए और भारत को 3-2 से हराया।

घर में उस समय वेस्टइंडीज को हराना बहुत ही मुश्किल था। क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने विदेश में सिर्फ 3 टेस्ट सीरीज हारी। क्लाइव लॉयड ने वेस्टइंडीज टीम के 74 मुकाबलों में कप्तानी की जिसमें से 36 टेस्ट उन्होंने जीते। उनका विनिंग प्रतिशत 48.64 है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp