IPL 2026: 5 ऐसे बड़े खिलाड़ी जिन्हें रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2025 8:50 अपराह्न

आईपीएल के पहले सीजन की विजेता, राजस्थान रॉयल्स का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा। राजस्थान 14 में से केवल 4 मैचों में जीत सकी, जिसके कारणवश उन्होंने नौवें स्थान पर प्रतियोगिता समाप्त की।
रॉयल्स के इस प्रदर्शन के बाद यह बात साफ ज़ाहिर है कि आईपीएल 2026 से पूर्व राजस्थान के दल में कई बदलाव होते नजर आएँगे, और इसकी नींव आईपीएल की नीलामी से रखी जाएगी। राजस्थान चाहेगा कि वे टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को लाएँ और नए सिरे से शुरुआत करें। आइए जानें पाँच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें छोड़ सकती है राजस्थान रॉयल्स:
1. शिमरॉन हेटमायर

वेस्टइंडीज के आक्रामक और विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को राजस्थान ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 11 करोड़ में खरीदा था। हेटमायर, जो उससे पहले भी राजस्थान का हिस्सा रह चुके थे, उन पर भरोसा जताते हुए रॉयल्स ने उनके अनुभव तथा स्किल पर निवेश किया।
परंतु हेटमायर 13 पारियों में मात्र 21.72 की औसत से 239 रन बना पाए। वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और मिडिल ऑर्डर को स्थिरता भी प्रदान करते हैं। परंतु उनके साधारण प्रदर्शन के कारण राजस्थान शायद किसी और खिलाड़ी की ओर रुख करती नजर आ सकती है।