IPL 2024 के ओपनिंग मैच में इन 5 बड़े प्लेयर्स पर होंगी सभी की निगाहें
22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला।
अद्यतन - Mar 21, 2024 12:58 pm

IPL 2024 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के मुकाबले के साथ हो रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चूंकि इस मुकाबले में विराट से लेकर धोनी और गायकवाड़ से लेकर फाफ डु प्लेसिस खेलते हुए दिखेंगे, इसी वजह से फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आज उन पांच प्लेयर्स के बारे में बात करेंगे CSK vs RCB के बीच होने वाले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
IPL 2024 के ओपनिंग मैच (RCB vs CSK) में इन पांच प्लेयर्स पर रहेगी सभी की नजरें (5 Players to Watch out for In Opening Game)
ग्लेन मैक्सवेल: स्टार क्रिकेटर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान शानदार फॉर्म में थे और RCB चाहेगी कि मैक्सवेल IPL के इस सीजन में उस प्रदर्शन को जारी रखें। बता दें कि, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 में भी अपना शानदार फॉर्म दिखाया। इसी वजह से दाएं हाथ का बल्लेबाज सीएसके के गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है और अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिला सकता है।
डेरिल मिचेल: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना शानदार फॉर्म दिखाया और 552 रन बनाए और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की। हालांकि, स्टार क्रिकेटर अपनी शानदार बल्लेबाजी शैली से CSK को ओपनिंग मुकाबले में जीत दिलाना चाहेंगे। डेरिल मिचेल के आने से निश्चित रूप से CSK का मिडिल ऑर्डर मजबूत होगा।
ऋतुराज गायकवाड़: स्टार क्रिकेटर गायकवाड़ को इस बार सीएसके के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी। दरअसल उनके साथी ओपनर डेवोन कॉनवे सीजन के पहले फेज से बाहर हो गए हैं और अब गायकवाड़ पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि, पुणे में जन्मे क्रिकेटर टीम को शानदार शुरुआत देने के लिए अपना दबदबा जारी रखना चाहेंगे।
शिवम दुबे: स्टार क्रिकेटर ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में लगातार अपना शानदार फॉर्म दिखाया और वह T20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह बनाने के लिए इस IPL के शुरुआती मुकाबले में अपना दबदबा बनाना चाहेंगे। बता दें कि बाएं हाथ का ये बल्लेबाज मध्यक्रम में शानदार भूमिका और शुरुआती मुकाबले में सीएसके को जीत दिला सकता है।
फाफ डु प्लेसिस: आरसीबी के कप्तान ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था और उनसे आईपीएल 2024 में अपनी उसी भूमिका को दोहराने की उम्मीद है। बता दें कि, दाएं हाथ का बल्लेबाज टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज है। उनकी कोशिश यही रहेगी कि वो आगामी सीजन में टीम को अच्छी शुरुआत दे सकें।