यह 5 खिलाड़ी शायद भारतीय टी-20 क्रिकेट में टीम वापसी करने में असफल रहें

IPL 2022 सीजन के समाप्त होने के बाद कई खिलाड़ियों के एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी पर नजरें होंगी।

Advertisement

Indian cricket team. (Photo by Francois Nel/Getty Images)

हमारे पास कई टी-20 खिलाड़ी हैं, जो समान रूप से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने का मौका पाने के हकदार हैं। आईपीएल (IPL) का हर सीजन कुछ अविश्वसनीय और अनदेखी प्रतिभाएं देता है जो चयनकर्ताओं सहित सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।

Advertisement
Advertisement

भारत 2007 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर, टी-20 विश्व कप जीतने वाला पहला देश था। उस जीत के बाद, भारत में 20 ओवर के क्रिकेट का क्रेज दूसरे स्तर पर पहुंच गया। ‘टी20 विशेषज्ञ’ शब्द आजकल एक सम्मानजनक टैग बन गया है। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। भारत की अंतरराष्ट्रीय टी-20 टीम में जगह बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

नए टी-20 खिलाड़ियों के आते रहने से, कुछ खिलाड़ियों के लिए भारतीय अंतरराष्ट्रीय टी-20 टीम में वापसी करना मुश्किल होता जा रहा है। 2022 में आईसीसी (ICC) टी-20 विश्व कप होगा, और उस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चयन करना चयनकर्ताओं के लिए एक कठिन कार्य होगा। ऐसा कहा जा सकता है कि शायद हमने कुछ भारतीय खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर के आखिरी दिन देख लिए हैं।

आइए उन पांच भारतीय क्रिकेटरों को डिकोड करने का प्रयास करते हैं जिन्हें हम फिर से अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलते हुए नहीं देखेंगे…

1 – मनीष पांडे

Manish Pandey. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP via Getty Images)

अच्छे मौके मिलने के बावजूद मनीष पांडे को अब भी लय नहीं मिल पाई है। उन्होंने कई मैचों में खराब प्रदर्शन किया है और शायद उन्हें फिर से भारत के लिए खेलने के मौके नहीं मिलेंगे। मनीष पांडे टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने आईपीएल (IPL) 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए ऐसा किया था। तब सभी ने सोचा कि वह भारत के लिए एक बड़े खिलाड़ी बनेंगे।

हालांकि, उस शतक के बाद भारत की कैप हासिल करने के लिए उन्हें छह साल और इंतजार करना पड़ा। पांडे अब एक अनुभवी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक दशक से अधिक समय तक टी-20 क्रिकेट खेला है। मनीष ने आईपीएल (IPL) के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी कई शानदार पारियां खेली हैं लेकिन उनके साथ निरंतरता की कमी हमेशा एक मुद्दा रही है। उनका करियर अब खराब दौर से गुजर रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें नीलामी में आईपीएल (IPL) 2022 के लिए 4.60 करोड़ रुपए में खरीदा। अभी तक, उन्होंने छह मैचों में 14.67 की औसत से केवल 88 रन बनाए हैं। उन्हें जल्द से जल्द फॉर्म में वापस आना होगा। श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए सफेद गेंद वाले क्रिकेट में प्रभावी रूप से अपनी जगह पक्की कर ली है, इसलिए शायद हमने मनीष को भारतीय रंगों में आखिरी बार देखा लिया है।

Page 1 / 5
Next

Advertisement