पांच खिलाड़ी जिनके लिए आगामी एशिया कप सीजन होगा उनका आखिरी - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच खिलाड़ी जिनके लिए आगामी एशिया कप सीजन होगा उनका आखिरी

इस बार का एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

4- एंजेलो मैथ्यूज (उम्र 36 साल, श्रीलंका)

Angelo Mathews
Angelo Mathews. (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका के शानदार खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को भी दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में गिना जाता है। उन्होंने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि फील्डिंग से भी श्रीलंका को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। उन्होंने श्रीलंका की हर फॉर्मेट में कप्तानी भी की है और कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए हैं।

श्रीलंका ने 2014 एशिया कप एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी में ही जीता था। एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी में श्रीलंका ने 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। 2014, 2017 और 2018 एंजेलो मैथ्यूज के लिए सबसे अच्छा साल रहा था।

हालांकि पिछले काफी समय से ऐसा देखा गया है कि एंजेलो मैथ्यूज चोटिल रहे हैं और महत्वपूर्ण मुकाबलों से उन्हें बाहर किया गया है। वो अब ज्यादा गेंदबाजी करते हुए भी नजर नहीं आते हैं। इस समय खेले जा रहे हो वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भी एंजेलो मैथ्यूज को टीम में जगह नहीं मिली और उनका आगे खेलना भी मुश्किल लग रहा है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp