पांच खिलाड़ी जिन्होंने एशिया कप 2018 में लिया था भाग लेकिन 2023 सीजन में नहीं होंगे भारतीय टीम का हिस्सा - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच खिलाड़ी जिन्होंने एशिया कप 2018 में लिया था भाग लेकिन 2023 सीजन में नहीं होंगे भारतीय टीम का हिस्सा

एशिया कप 2023 श्रीलंका और पाकिस्तान में होगा।

2- शिखर धवन

Shikhar Dhawan (Photo Source: BCCI/Twitter)
Shikhar Dhawan (Photo Source: BCCI/Twitter)

शिखर धवन को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई मुकाबले में जीत दिलाई है। एशिया कप 2018 में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

उस सीजन में शिखर धवन ने पांच मुकाबले में 342 रन बनाए थे और वो एशिया कप 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। धवन का फॉर्म वर्ल्ड कप 2019 के बाद से काफी गिरता रहा और इसी वजह से उन्हें उसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले खेलने को नहीं मिले।

भारतीय टीम को एशिया कप 2023 में अनुभव की बेहद जरूरत है। भले ही भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं लेकिन शिखर धवन भी टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसा हमेशा ही देखा गया है कि शिखर धवन ने बड़े टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp