पांच ऐसे फेमस खिलाड़ी जो KKR की ओर से IPL में ले चुके हैं भाग - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच ऐसे फेमस खिलाड़ी जो KKR की ओर से IPL में ले चुके हैं भाग

कोलकाता फ्रेंचाइजी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है।

KKR (Pic Source-X)
KKR (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कोलकाता फ्रेंचाइजी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भाग ले चुके हैं।

आज हम बताते हैं आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो इस शानदार फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल में भाग ले चुके हैं।

1- अजीत अगरकर

Ajit Agarkar
Former Indian cricket bowler Ajit Agarkar prepares to bowl again.
(Photo by Alessandro Abbonizio/AFP/Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस समय के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर आईपीएल 2008, 2009 और 2010 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भाग ले चुके हैं। बता दें कि, KKR ने अजीत अगरकर को 2008 के मेगा-ऑक्शन में US$350 में अपनी टीम में शामिल किया था।

उन्होंने कोलकाता टीम की ओर से 27 मैचों में 18 विकेट झटके। 2011 की नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया, जिसके बाद इस दिग्गज खिलाड़ी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp