Mumbai Indians Elimination: 5 कारण जिसके वजह से मुंबई इंडियंस हुई सबसे पहले हुई IPL 2024 से एलिमिनेट?
Mumbai Indians Elimination: यहां देखिए 5 कारण जिनकी वजह से मुंबई इंडियंस सबसे पहले आईपीएल से बाहर हुई?
अद्यतन - मई 10, 2024 1:02 अपराह्न
5 reasons for Mumbai Indians first elimination from IPL 2024: हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में ‘प्ले-ऑफ’ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है और इसका टीम पर काफी असर पड़ा है। सभी विभागों में चमकने में नाकाम रही मुंबई के निराशाजनक प्रदर्शन के मुख्य कारण क्या हैं, हार्दिक पांडया के नेतृत्व में टीम क्यों सुधार नहीं कर सकी।
इस प्रदर्शन के बाद मुंबई के लिए छठा खिताब हासिल करने का इंतजार लंबा हो गया है। मुंबई ने 2019 और 2020 में चौथा और पांचवां खिताब जीता था। तब से लेकर अब तक के चार सीजन में टीम केवल एक बार प्लेऑफ में पहुंची है। पिछले साल मुंबई को ‘क्वालीफायर-2’ में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन 5 कारणों की जिसके वजह से मुंबई इंडियंस IPL से पहले बाहर हुई-
5 कारण जिनकी वजह से मुंबई इंडियंस सबसे पहले आईपीएल से बाहर हुई? (Here’s 5 reasons for Mumbai Indians first elimination from IPL 2024? )
5. हार्दिक पांडया की असमंजस और अनुभवहीन कप्तानी
सीजन की शुरुआत से पहले, मुंबई ने घोषणा की कि हार्दिक पांडया टीम के कप्तान होंगे। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई के फैंस नाराज थे। सीजन की शुरुआत के बाद भी फैंस ने हार्दिक आलोचना की थी।
कप्तानी को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद से हार्दिक पांडया फैंस का विश्वास जीतने के लिए कुछ दबाव में खेलते दिखे। लेकिन इसका असर हार्दिक के प्रदर्शन पर देखने को मिला। मुंबई इंडियंस सीजन की शुरुआत से ही लड़खड़ा रही थी। गुजरात टाइटन्स जिसने आईपीएल में डेब्यू किया था उस टीम को पहले ही सीजन में ट्रॉफी और दूसरे सीजन में फाइनल ले जाने वाले हार्दिक अपनी पुरानी टीम को बतौर कप्तान स्थिर नहीं कर सके।
बैटिंग लाइन-अप में बदलाव को देखकर हार्दिक की परेशान मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हार्दिक ने मौजूदा सीजन के 11 मैचों में 198 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक आगामी सीजन में नेतृत्व करना जारी रखेंगे या नहीं।