आमेर जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान खेली 82 रनों की बहुमूल्य पारी, साथ ही तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड्स
आज हम आपको बताते हैं पांच रिकॉर्ड्स के बारे में जो आमेर जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान तोड़े।
अद्यतन - जनवरी 3, 2024 5:50 अपराह्न
3- टेस्ट पारी में पाकिस्तान की ओर से नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर पहुंचे आमेर जमाल

आमेर जमाल ने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और 4 छक्के जड़े। नंबर 9 पर पाकिस्तान की ओर से टेस्ट पारी में यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर वसीम अकरम और नोमान अली है। वसीम अकरम ने भारत के खिलाफ 1987 में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्के जड़े थे जबकि नोमान अली ने यह कारनामा 2021 में जिंबॉब्वे के खिलाफ किया था।