IND vs SL ODI Series: 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा भारत vs श्रीलंका वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं
5 Records Rohit Sharma Can Break In IND vs SL ODI Series: हिटमैन रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने की कगार पर हैं
अद्यतन - Aug 2, 2024 1:59 pm

5 Records Rohit Sharma Can Break In IND vs SL ODI Series: रोहित शर्मा को क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की बतौर कप्तान वापसी हो रही है। हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।
वहीं अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नजरें भारत और श्रीलंका के बीच 2 अगस्त से 7 अगस्त तक कोलंबो में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। तीनों वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
‘Hitman’ रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की कगार पर हैं। इस वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। आइए उन सभी पर एक नजर डालते हैं।
5. एमएस धोनी के रन-टैली को पीछे छोड़ सकते हैं:

Rohit Sharma can Surpass MS Dhoni run tally in ODIs: रोहित शर्मा के पास एमएस धोनी (MS Dhoni) के वनडे रन टैली को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ने अपने वनडे करियर में 10,773 रन बनाए हैं।
दूसरी ओर, रोहित शर्मा इस आंकड़े से बस कुछ ही रन पीछे हैं। इस अनुभवी खिलाड़ी ने 49.1 की औसत से 10,709 रन बनाए हैं, जिसमें 3 दोहरे शतक, 31 शतक और 55 अर्द्धशतक शामिल हैं।