IPL 2023: रिलीज किए गए इन 5 ओपनर बल्लेबाजों पर मिनी ऑक्शन में होगी पैसों की बारिश - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: रिलीज किए गए इन 5 ओपनर बल्लेबाजों पर मिनी ऑक्शन में होगी पैसों की बारिश

आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में ऑक्शन होगा।

5) हरी निशांत

घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 20 लाख की कीमत देकर अपने टीम में शामिल किया था। हालांकि आईपीएल 2023 से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है। साथ ही वह फ्रेंचाइजी के लिए पिछले सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। क्योंकि टीम में रुतुराज गायकवाड़ और डेविड कॉनवे के होने से प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बनती।

लेकिन वहीं दूसरी तरफ हरी निशांत ने हाल ही में ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगंस के तरफ से कप्तानी और बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था। और पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी गेम में भी सुधार किया है तो इसे साहब से मिनी ऑक्शन में टीमें हरी निशांत पर एक बड़ी बोली लग सकती है।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp