एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 5 टीमें जिन्होंने सबसे ज्यादा मुकाबलों में हार दर्ज की है - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 5 टीमें जिन्होंने सबसे ज्यादा मुकाबलों में हार दर्ज की है

एशिया कप 2023 टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

2- अफगानिस्तान- 55.55%

Afghanistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Afghanistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)

एशिया कप का 12वां संस्करण 2014 में बांग्लादेश में खेला गया था। मोहम्मद नबी की कप्तानी में अफगानिस्तान का यह पहला संस्करण था। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान को करारी शिकस्त मिली लेकिन उन्होंने बांग्लादेश को हराया।

2018 में अफगानिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को मात दी। उस सीजन में अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज के अपने दोनों मुकाबले जीते और सुपर 4 में अपनी जगह बनाई।

सुपर 4 में टीम को पाकिस्तान और बांग्लादेश ने हराया लेकिन अपने आखिरी मुकाबले में भारत को टीम ने काफी अच्छी टक्कर दी और यह मैच टाई में समाप्त हुआ।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp