“MI उसके कारण मैच हार रही… BCCI को उसे…”- वो 5 मौके जब इरफान पठान ने की हार्दिक पांड्या की आलोचना
इरफान पठान का मानना है कि भारतीय मैनेजमेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या को तवज्जो नहीं देनी चाहिए।
अद्यतन - मई 3, 2024 12:59 पूर्वाह्न
3. CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार का जिम्मेदार इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को ठहराया
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार का बड़ा कारण हार्दिक पांड्या द्वारा डाला गया 20वां ओवर था, जिसमें एमएस धोनी ने 3 छक्के जड़े थे।
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम पर इरफान पठान ने हार्दिक की आलोचना करते हुए कहा था, ‘MI ने जो भी मैच हारा, उसमें उनकी (हार्दिक पांड्या) बड़ी भूमिका थी। कल भी आकाश मधवाल ने आखिरी ओवर नहीं डाला था. आपको आकाश मधवाल को बहुत बड़ी जिम्मेदारी देने की जरूरत है, यह उसका काम है। अगर वह गेंदबाजी ही नहीं करेगा तो फिर उसमें आत्मविश्वास कैसे आएगा।’