5 सबसे Unlucky क्रिकेटर, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता के बाद कहीं खो गए
इन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता तो हासिल की, लेकिन उसके बाद लाइमलाइट से दूर हो गए।
अद्यतन - जून 26, 2023 3:51 अपराह्न
5. विनोद कांबली

इस लिस्ट में पांचवां नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का है। 1990 के दशक के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए विनोद कांबली का नाम बड़े खिलाड़ियों में शुमार था। 1993 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपने पहले सात मैचों में चार शतक बना डाले। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था।
हालांकि, विवादों के कारण 24 साल की उम्र में कांबली को भारतीय टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था। अपने तीन साल के टेस्ट करियर में विनोद कांबली ने 17 टेस्ट की 21 पारियों में 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 2011 में कांबली ने क्रिकेट से संन्यास ले किया।
2011 में ही वह एक बार फिर विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान पूर्व साथियों पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया। कांबली ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कुछ साथियों के फिक्सिंग में शामिल होने के कारण ही भारत 1996 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार गया था।