IPL 2024: सभी फ्रेंचाइजी की नजरें अभी भी हैं इन पांच अनसोल्ड प्लेयर्स पर, बस कर रहे हैं किसी प्लेयर के चोट लगने का इंतजार!
कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जिन पर बड़ी बोली लगाई गई जबकि कुछ प्रसिद्ध खिलाड़ी इसमें अनसोल्ड गए।
अद्यतन - दिसम्बर 29, 2023 6:53 अपराह्न
4- सरफराज खान

सरफराज खान ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है। सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास में 41 मुकाबलों में 71.70 के औसत से 3657 रन बनाए हैं। उनके नाम 13 शतक और 10 अर्धशतक है।
हालांकि टी20 में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 96 मैच में तीन अर्शतक की बदौलत 128 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 1188 रन बनाए हैं। अगर किसी फ्रेंचाइजी का टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज चोटिल हो जाता है तो सरफराज खान को इस टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जा सकता है।